• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

विदेशी निवेशकों का बढ़ा भारत पर भरोसा

July 14, 2026 By News Bureau

Share

जुलाई के 10 दिनों में ही कर डाले करीब 24,662 करोड़ के निवेश

जुलाई 2026 के पहले 10 दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजार में 2.59 बिलियन डॉलर का निवेश किया। इक्विटी में 1.6 बिलियन डॉलर का इनफ्लो, रुपए की स्थिरता और सेमीकंडक्टर सेक्टर के चलते FPIs नेट खरीदार बने। मार्च-मई की भारी निकासी के बाद बाजार में वापसी।

14 जुलाई, 2026 – नई दिल्ली : वैश्विक संकटों के बावजूद विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में भरोसा बढ़ने लगा है। इसका असर भी दिख रहा है। विदेशी निवेशकों ने जून में भारतीय डेट में दिलचस्पी दिखानी शुरू की थी, अब जुलाई में उन्होंने इक्विटी की तरफ भी रुख कर लिया है। कई महीनों की लगातार बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) जुलाई में नेट खरीदार बन गए हैं। महीने के पहले 10 दिनों में उन्होंने 2.59 बिलियन डॉलर (करीब 24,662 करोड़ रुपये) लगाए हैं।

रुपये की स्थिरता और सेमीकंडक्टर से निवेश का रुख बदलने जैसी वजहों से यह बदलाव आया है। इससे पहले इस साल शुरुआती महीनों में वैल्यूएशन, ग्लोबल अनिश्चितता और कैपिटल फ्लो के शिफ्ट की वजह से विदेशी निवेशक लगातार पैसे निकाल रहे थे।

जून और जुलाई में फर्क

जून में सरकार और RBI ने सॉवरेन बॉन्ड्स तक पहुंच आसान की और कुछ टैक्स संबंधी दिक्कतें दूर कीं, जिससे ज्यादातर पैसा डेट में आया। लेकिन जुलाई में इक्विटी भी वापस पसंद की जाने लगी। कुल इनफ्लो में से 1.6 बिलियन डॉलर (61% से ज्यादा) इक्विटी में गया। इसके बाद फुली एक्सेसिबल रूट (FAR) से 697 मिलियन डॉलर और जनरल लिमिट के तहत डेट में 340 मिलियन डॉलर आया।

मार्च-मई में भारी निकासी, जुलाई में वापसी

मार्च से मई के बीच FPIs ने भारतीय बाजार से 24 बिलियन डॉलर से ज्यादा पैसा निकाला था। मार्च में तो रिकॉर्ड 13.6 बिलियन डॉलर की निकासी हुई। जून में थोड़ी राहत मिली जब 531 मिलियन डॉलर का नेट इनफ्लो हुआ। जुलाई में यह ट्रेंड और मजबूत हुआ। 1 जुलाई से 10 जुलाई तक हर ट्रेडिंग सेशन में पॉजिटिव नेट इनफ्लो रहा। 9 जुलाई को एक दिन में ही करीब 978 मिलियन डॉलर आया।

इक्विटी में सबसे बड़ा बदलाव

विदेशी निवेशकों ने जून तक लगातार चार महीने भारतीय शेयर बेचे थे। जून में अकेले 5.1 बिलियन डॉलर से ज्यादा निकाला गया। लेकिन जुलाई में इक्विटी सबसे बड़ा आकर्षण बन गई। पहले 10 दिनों में यहां 15,157 करोड़ रुपये (करीब 1.6 बिलियन डॉलर) आए। डेट में भी निवेश जारी है, हालांकि प्राथमिकताएं थोड़ी बदली हैं। FAR और जनरल डेट रूट से इनफ्लो अच्छा रहा, जो जून के बॉन्ड खरीदारी के जोर को आगे बढ़ा रहा है।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

मैक्वेरी के एनालिस्ट सुरेश गणपति के अनुसार, इनफ्लो का बड़ा हिस्सा फाइनेंशियल सर्विसेज में आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरिया और ताइवान में ज्यादा वोलेटिलिटी है, इसलिए भारत में फाइनेंशियल्स में इनफ्लो की अगुवाई होने की उम्मीद है।

पांचजन्य


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਸ਼ਾ ਦੇ ਮਾਣ ਨੂੰ ਵਧਾਵੇਗੀ ਨਵੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ

July 14, 2026 By News Bureau

ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜਿਆ

July 14, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • Chirag Veer Singh Sarao becomes 1st Sikh American to join US Air Force Academy
  • ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਸ਼ਾ ਦੇ ਮਾਣ ਨੂੰ ਵਧਾਵੇਗੀ ਨਵੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ
  • ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜਿਆ
  • ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ; ਛੱਪੜ ਦਾ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਬਣਿਆ ਮੁਸੀਬਤ
  • ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ; ਚੰਨੀ ਧੜੇ ਨੂੰ ਝਟਕਾ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive