प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड की शुरुआत करगिल विजय दिवस के वीरों को नमन करते हुए की और स्वदेशी रक्षा, जल संरक्षण व देश की उपलब्धियों का जिक्र किया।
27 जुलाई, 2026 – नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के अपने 136वें एपिसोड की शुरुआत करगिल विजय दिवस से की। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपने वीर जवानों के अदभुत साहस की याद दिलाता है। नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्रों के धरने-प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पीएम का ‘मन की बात’ का यह पहला एपिसोड था। हालांकि, इसमें नीट पेपर लीक और धरने-प्रदर्शन को लेकर कोई बात नहीं कही गई।
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले भारतीय नौसेना में शामिल हुए आधुनिक जंगी जहाज INS महेंद्रगिरि पर गौरवान्वित होते हुए कहा कि इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। इसी महीने DRDO ने पिनाका लांग रेंज गाइडेड रॉकेट के सफल परीक्षण के पीछे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की मेहनत की प्रशंसा की। पीएम ने कहा कि पिछले एपिसोड में उन्होंने ‘कैच द रैन’ अभियान की चर्चा की थी। इसमें जहां बारिश गिरे, जब बारिश गिरे, पानी को वहीं स्टोर करने का अभियान था। उन्होंने कहा कि खुशी है कि इसमें गांवों, शहरों, पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
कॉमनवेल्थ से क्रिकेट तक, खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र
ग्लासगो में शुरू हुए कॉमनवेल्थ खेलों पर भारतीय दल शुभकामनांए देते हुए उन्होंने बैडमिंटन में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू की उपलब्धि पर गर्व जताया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी लंदन में लॉर्डस स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट मैच जीता है। 1983 में इसी मैदान पर भारत ने अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था। अब हमारी नारी शक्ति ने यहां देश का नाम रोशन किया है। केरलम में एर्णाकुलम के साउथ चित्तूर में एक स्कूल में संस्कृत क्लब के टीचर अभिलाष द्वारा अनूठे तरीके से संस्कृत को लोकप्रिय बनाने की बात भी बताई। जिसमें उन्होंने इस प्रोजेक्ट को ‘अक्षरकंदुक’ नाम दिया है।
- प्रधानमंत्री ने युवाओं के बारे में कहा कि साइंस ओलंपियाड दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण कॉम्पिटिशन में से एक हैं। इसमें भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा। हुनर के बारे में जिक्र करते हुए पीएम ने कश्मीर की पारंपरिक चटाई ‘वगू’ के लिए श्रीनगर के गुलाम हुसैन और उनकी बेटी तंजीला, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लखीवाला गांव में महिलाओं द्वारा शुरू की गई हर्बल चाय की प्रशंसा करते हुए गुजरात के गिर के जंगलों में करीब 60 सालों बाद इंडियन ग्रेट हार्नबिल द्वारा फिर से बसेरा बसाने को जंगलों को हरा-भरा बनाने में मदद करने वाला बताया।
- दुनिया के लिए खतरा बनते जा रहे प्लास्टिक कचरे के लिए उन्होंने कहा कि इसका निस्तारण बहुत जरूरी है। जिसमें बिहार के सीतामढ़ी में ‘Waste to Wealth’ का उदाहरण शानदार है। यहां कचरे को रिसाइकल कर उससे बेंच बनाई जा रही हैं। पिछली बार की तरह उन्होंने इस बार भी ‘गणेश उत्सव’ पर देश की मिट्टी से ही बने गणेश जी की पूजा करने को प्राथमिकता देना बताया।
- देश में हैंडलूम को बढ़ावा मिलने से खुश प्रधानमंत्री मोदी ने खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट का कोई ना कोई प्रोडक्ट खरीदने पर जोर दिया। पिछले कुछ सालें से बढ़ते जा रहे‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में पीएम ने इस साल भी इस अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की बात कही। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए यह भी कहा कि 15 अगस्त से पहले जो आप मुझे विचार और सुझाव भेजते हैं। इस वर्ष भी आप अपने विचार MyGov पर जरूर साझा कीजिए।
नवभारत टाइम्स
पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव
प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों से सुझाव मांगे और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए गुरु, शिक्षक और माता-पिता के महत्व पर भी संदेश दिया।
27 जुलाई, 2026 – नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के लिए देशवासियों को विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने यह भी अपील की कि देशवासी इस साल भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को बेमिसाल उत्साह और गर्व के साथ आगे बढ़ाएं।
मन की बात में किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने कहा, “कुछ ही सप्ताह बाद हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी मनाएंगे। 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। ये उन असंख्य वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने ‘भारत माता’ की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। उनके त्याग और तपस्या की वजह से आज हमारे हाथ में तिरंगा है। इस तिरंगे में हमारे संविधान के आदर्श हैं।”
पूरे सम्मान के साथ अपने घर पर फहराएं तिरंगा
उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है। हर घर-हर गली में तिरंगे का उत्सव दिखाई देता है। इस साल भी हमें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है। अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराना है।”
‘ माईगव ‘ पर मांगे सुझाव
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा, “हर वर्ष 15 अगस्त से पहले आप मुझे बहुत से विचार और सुझाव भेजते हैं। इस वर्ष भी आप अपने विचार ‘माईगव’ पर जरूर साझा कीजिए। मुझे आपके सुझावों का इंतजार है।”
मोदी ने अब्दुल कलाम को किया याद
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया। उन्होंने कहा, “27 जुलाई को, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है। डॉ. कलाम के व्यक्तित्व में कई प्रेरक रूप थे, लेकिन, उनके हृदय के सबसे करीब एक शिक्षक की भूमिका थी। वे बच्चों और युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।”
माता-पिता हमारे पहले गुरु
उन्होंने कहा, “संयोग से, इसी हफ्ते हम ‘गुरु पूर्णिमा’ का पावन पर्व मनाएंगे। हमारे माता-पिता हमारे पहले गुरु होते हैं। स्कूल के शिक्षक हमें अक्षर ज्ञान देते हैं। गुरु पूर्णिमा ऐसे सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर है। मैं देश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं।”
नवभारत टाइम्स