जेन-जी ने जताया राष्ट्रवाद पर भरोसा
भ्रामक वातावरण फैलाने वालों को युवाओं ने नकारा, पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ में अध्यक्ष पद पर अंकित बिधान की शानदार जीत, विद्यार्थियों की पहली पसंद अभाविप।
02 सितंबर, 2026 – चंडीगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार अंकित बिधान ने पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर 3143 मत प्राप्त करके 506 वोट से की शानदार एवं निर्णायक जीत हासिल की। ABVP ने लगातार दूसरी बार भरोसा जताने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों का आभार जताया। ABVP की ओर से कहा गया कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, यह उन हजारों विद्यार्थियों के विश्वास की जीत है, जिन्होंने चुनाव के दौरान फैलाए गए भ्रम, झूठे प्रचार और नकारात्मक नैरेटिव के बजाय अपने अनुभव और अपने विवेक पर भरोसा किया।
गौरतलब हो कि विद्यार्थी परिषद ने लगातार दूसरी बार छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है पिछले वर्ष पंजाब विश्वविद्यालय में के गौरववीर सोहेल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। छात्रों ने आज दुबारा यह स्पष्ट कर दिया कि पंजाब विश्वविद्यालय की राजनीति में डर, दबाव, झूठ और शोर से ज्यादा छात्रहितों ले लिए किए गए कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी।
ABVP के राष्ट्रीय मंत्री ने क्या कहा
ABVP के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि इस जनादेश को सबसे पहले उस विश्वास के रूप में देखा जाना चाहिए जो पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अभाविप के साथ व्यक्त किया है। छात्रसंघ में पिछले वर्ष अध्यक्ष पद पर रहते हुए हमने छात्रहितों से जुड़े जिन मुद्दों को उठाया, जिन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की आवाज को जिस तरह प्रशासन तक पहुंचाया, उस काम का मूल्यांकन आज छात्रों ने अपने वोट के माध्यम से किया है। यह परिणाम उन लोगों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है जिन्होंने चुनाव के दौरान अभाविप के खिलाफ लगातार एक विशेष वातावरण बनाने का प्रयास किया। अलग-अलग माध्यमों से भय, भ्रम और दुष्प्रचार को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश हुई, लेकिन पंजाब विश्वविद्यालय की Gen z ने इन सबको स्वीकार किया।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल अभाविप के पक्ष में आया जनादेश नहीं है, बल्कि उस धारणा का भी जवाब है कि आज की युवा पीढ़ी राष्ट्रवादी विचारों या अभाविप से स्वाभाविक रूप से दूर है। पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस सोच को अपने वोट से खारिज किया है। उन्होंने यह बता दिया है कि Gen Z को राष्ट्रवाद से नहीं नकारात्मकता से समस्या है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिधान के नेतृत्व में अभाविप पंजाब विश्वविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में हमारा ध्यान व्यक्तिगत राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप और सस्ती बयानबाजी पर नहीं, बल्कि छात्रों के वास्तविक मुद्दों, बेहतर सुविधाओं, स्वच्छ एवं सुरक्षित कैंपस, पारदर्शी प्रशासन और एक बेहतर पंजाब विश्वविद्यालय के निर्माण पर रहेगा। यह जीत अंत नहीं, जिम्मेदारी की शुरुआत है।
पांचजन्य
#चंडीगढ़ #पंजाबयूनिवर्सिटीचंडीगढ़ #पंजाबविश्वविद्यालयछात्रसंघचुनाव #ABVP #ABVPकीजीत # GenZ #अखिलभारतीयविद्यार्थीपरिषदउम्मीदवार #अंकितबिधान
PU में ABVP की बड़ी जीत : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर, कांग्रेस और AAP को युवाओं ने नकारा
पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मैदान मारा है। पीयू छात्र संघ के प्रधान (अध्यक्ष) पद पर ABVP के अंकित विधान ने जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी से स्टूडेंट विंग और तीसरे नंबर पर कांग्रेस की एनएसयूआई रही।
पंजाब में विधानसभा चुनाव से अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित हैं। इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में ABVP की जीत हुई है। यह जीत भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि युवाओं का रुझान राष्ट्रवाद की ओर दिखा। बता दें कि, पिछली बार ABVP को अकाली दल का समर्थन नहीं मिला था जबकि इस बार अकाली स्टूडेंट विंग स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने चुनाव का समर्थन दिया। पीयू के 8 कालेजों में से 4 के नतीजे आज घोषित हुए हैं।
कौन है अंकित बिधान: अंकित बिधान हरियाणा के जींद जिले के गांव पेगा के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2021 से ABVP से जुड़े हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई की और वर्तमान में विश्वविद्यालय में शोधार्थी हैं। अंकित ने प्रतिद्वंद्वी एएसएपी के आदिल को 513 वोटों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया।