इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त
20 मई, 2026 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया। रोम में भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त। इसके साथ ही उन्होंने कोलोसियम में दोनों नेताओं की पहले की एक तस्वीर भी साझा की।
अमर उजाला