• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Our Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General
You are here: Home / Areas of Study / Social & Cultural Studies / विश्व स्वास्थ्य दिवस

विश्व स्वास्थ्य दिवस

April 7, 2022 By Guest Author

Share

जीवन लंबा तो हुआ पर सेहतमंद नहीं… जीवन शैली से जुड़े रोगों के मरीज हो गए दोगुने

प्रदेशभर में मनाया जायेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस : डॉ. धन सिंह रावत

भारत में प्राचीन काल से पहला सुख निरोगी काया को बताया गया लेकिन आज हर काया को कोई न कोई रोग लगा है। हम ज्यादा जी रहे हैं, पर यह जीवन अब सेहतमंद नहीं रहा। आरामदायक जीवनशैली से उपजी बीमारियों ने घेर लिया है। अध्ययन बताते हैं कि डायबिटीज, बीपी और हाइपरटेंशन जैसे रोग जीवन के चौथे-पांचवें दशक में पहुंचे लोगों के जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। कोरोना महामारी के दौरान कई सर्वेक्षणों में लोगों ने माना है कि खराब जीवनशैली ने उन्हें संक्रमण की ओर धकेला।

07 अप्रैल, 2022 – कहने को तो अब हम ज्यादा जीने लगे हैं। बीते पांच दशक में हमारी औसत उम्र (जीवन प्रत्याशा) करीब 22 साल बढ़ गई है। लेकिन उम्र ज्यादा होने से स्वस्थ जीवन में कोई खास इजाफा नहीं हुआ। अब हम पहले के मुकाबले ज्यादा बीमारियों के साथ जीने लगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से बीमारों की देखभाल में तो भारत का प्रदर्शन पहले से अच्छा रहा है लेकिन जीवन शैली से जुड़े डायबिटीज जैसे रोगों ने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। कभी पोलियो, खसरा, टीबी और एड्स से लड़ता रहा भारत आज डायबिटीज ‘कैपिटल’ बन गया है और 2025 तक सात करोड़ से ज्यादा लोग इससे ग्रसित होने के आसार हैं।

1334326 | दुनियाभर में हृदय संबंधी (सीवीडी) बीमारियां और इससे मौतें

सबसे ज्यादा मौतें हृदय रोग से
बीते 30 वर्षों में हृदय रोगियों की तादाद दोगुनी हो गई है। हृदय रोग कभी पांचवें पायदान पर था लेकिन अब यह देश में सबसे बड़ी बीमारी बन गया है। एक अध्ययन के मुताबिक, भारत में बीते तीन दशकों के दौरान लोगों की स्वास्थ्य क्षति में सबसे बड़ा योगदान हृदय, सीओपीडी, डायबिटीज और पक्षाघात जैसे रोगों का रहा है।

जीवन शैली के कारण होने वाली बीमारियों ने 35 साल तक की युवा आबादी को शहर ही नहीं, गांवों तक तेजी से अपनी गिरफ्त में लिया है और यह मौत का सबसे बड़ा कारण बन गई हैं। इसका असर कोरोना महामारी में साफ देखने को मिला, जिसमें जान गंवाने वाले आधे भारतीय पहले से ही डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसे रोगों के शिकार थे।

सिर्फ हृदय रोग और डायबिटीज के चलते इस दशक के अंत तक भारत को 6.2 खरब डॉलर का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ये बीमारियां न सिर्फ लोगों की उत्पादकता घटा देती हैं, बल्कि उनके स्वास्थ्य देखभाल पर होने वाले खर्च में भी भारी बढ़ोतरी हो जाती है।

वैज्ञानिकों की एक वैश्विक टीम के मुताबिक, पुराने रोगों की मौजूदगी और उच्च रक्तचाप, डायबिटीज व वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों ने दुनियाभर की आबादी को कोरोना जैसी महामारी के प्रति पहले के मुकाबले ज्यादा कमजोर बना दिया है।

बढ़ते शहरीकरण ने हमारी जीवन शैली को जड़ और खान-पान को खराब कर दिया है। इसके चलते जीवन रुग्ण हो गया है। हमें लंबी आयु तक स्वस्थ और अच्छी प्रतिरक्षा के साथ जीने के लिए जागरूकता की जरूरत है। अच्छे स्वास्थ्य का कोई शॉर्टकट नहीं है। – डॉ. वीके बहल, कार्डियोलॉजिस्ट

डब्ल्यूएचओ ने कहा, निजी से सरकारी हाथों में आए देश की स्वास्थ्य सेवाएं

  • सरकारी हाथों से मिलेगा अच्छा स्वास्थ्य : डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अभी 70 फीसदी ओपीडी सेवाएं, 58 फीसदी भर्ती मरीज और 90 फीसदी दवाएं और जांच निजी हाथों में हैं। अच्छा इलाज आम आदमी की पहुंच से बाहर है। भारत में सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की जरूरत है।
  • जीडीपी का डेढ़ फीसदी खर्च, जरूरत तीन फीसदी की : सार्वजनिक स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च दुनिया में काफी कम है। हम अभी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का सिर्फ 1.5 फीसदी स्वास्थ्य पर खर्च करते हैं, जबकि जरूरत तीन फीसदी की है। यूरोपीय देश जीडीपी का आठ फीसदी तक खर्च करते हैं।

World Health Day: Life Is Long But Not Healthy, Patients Of Lifestyle  Diseases Have Doubled In India - विश्व स्वास्थ्य दिवस : जीवन लंबा तो हुआ पर  सेहतमंद नहीं... जीवन शैली से

22 साल बढ़ी भारतीयों की उम्र, पर जीवन शैली से जुड़े रोगों के मरीज हो गए दोगुने

  • गैर संक्रामक रोगों से मरने वालों की तादाद हुई 50% : दक्षिण एशिया क्षेत्र में काफी लोगों के जीवन का एक बड़ा हिस्सा खराब सेहत की भेंट चढ़ रहा है और गैर-संक्रामक (एनसीडी) रोग इसकी बड़ी वजह बनकर उभरे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि भारत के स्वास्थ्य तंत्र पर 58 फीसदी रोग भार गैर-संक्रामक रोगों के कारण है, जो 1990 में 29 फीसदी था। एनसीडी के कारण अकाल मौतों की तादाद पहले सिर्फ 22 फीसदी थी, जो अब दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 50 फीसदी हो गई है।

वायु प्रदूषण, उच्च रक्तचाप और खराब भोजन मुख्य कारण
2019 में एक शोध में पता लगा था कि देश में जान लेने वाले शीर्ष पांच कारणों में वायु प्रदूषण (16.7 लाख मौतें), उच्च रक्तचाप (14.7 लाख मौतें), तंबाकू (12.3 लाख), खराब भोजन  (10.18 लाख) और उच्च ब्लड शुगर (10.12 लाख) शामिल हैं।

हम 70 साल जीने लगे, 10 हजार लोगों पर महज नौ डॉक्टर
1970 में औसत उम्र 47.7 साल थी, जो 2020 में बढ़कर 69.6 साल हो गई है। डॉक्टर और नर्सों का अनुपात तुलनात्मक रूप से सुधरा है पर व्यापक रूप से हालात अभी कमजोर हैं। 10 हजार लोगों पर नौ डॉक्टर और 24 नर्सें ही हैं। इतने ही लोगों पर महज नौ फार्मासिस्ट हैं।

सौजन्य : अमर उजाला


Share
test

Filed Under: Social & Cultural Studies, Stories & Articles

Primary Sidebar

News

ਬੂਟੇ ਲਗਾ ਕੇ ਮਨਾਇਆ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ

November 29, 2023 By News Bureau

ਅੱਤਵਾਦੀ ਪੰਨੂ ਨੇ ਮੁੜ ਭਾਰਤ ਖਿਲਾਫ਼ ਉਗਲਿਆ ਜ਼ਹਿਰ

November 29, 2023 By News Bureau

ਨਹੀਂ ਬੰਦ ਹੋ ਰਿਹੈ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰੀ ਦਾ ਸਿਲਿਸਲਾ !

November 29, 2023 By News Bureau

पाकिस्तान के चीनी ड्रोन पंजाब में रोज गिरा रहे पैकेट

November 29, 2023 By News Bureau

Patiala News: जर्जर हालत में है पटियाला का ऐतिहासिक शीश महल

November 29, 2023 By News Bureau

Areas of Study

  • Governance & Politics
  • International Perspectives
  • National Perspectives
  • Social & Cultural Studies
  • Religious Studies

Featured Article

ज्ञानवापी का समाधान, अपने स्वार्थ के लिए बहकाने वाले नेताओं से सावधान रहे मुस्लिम समाज

August 4, 2023 By Guest Author

किसी के लिए भी समझना कठिन है कि मुस्लिम पक्ष इसके समर्थन में क्यों नहीं कि ज्ञानवापी परिसर का सर्वे पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करे? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है लेकिन समय की मांग है कि निर्णय जल्द सामने आए। वाराणसी में जिसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जा रहा […]

Academics

ਮੁੱਢਲੀ ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਡਿੱਗਦਾ ਮਿਆਰ

ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਵਾਸ਼ਿੰਗਟਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ‘ਸੈਂਟਰ ਫਾਰ ਗਲੋਬਲ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ’ ਨਾ ਦੇ ਅਦਾਰੇ ਨੇ ਤੀਜੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਲੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਡਿੱਗਦੇ ਮਿਆਰ ਉੱਪਰ ਖੋਜ ਪੱਤਰ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਖੋਜ ਪੱਤਰ ਵਿਚਲੀਆਂ ਲੱਭਤਾਂ ਨੇ ਸਬੰਧਿਤ ਤੀਜੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਸਬੰਧੀ ਤੱਥ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ। ਇਹ ਖੋਜ ਤਕਰੀਬਨ 87 ਵਿਕਾਸਸ਼ੀਲ […]

ਪੰਜਾਬੀ ਬੋਲੀ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ’ਤੇ ਨਜ਼ਰ

ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਉਪਜਾਊ ਅਤੇ ਵਿਲੱਖਣ ਰਣਨੀਤਕ ਟਿਕਾਣੇ ’ਤੇ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਇੱਥੋਂ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਕਿੰਨੀਆਂ ਹੀ ਸੱਭਿਅਤਾਵਾਂ, ਧਰਮਾਂ ਅਤੇ ਸਾਮਰਾਜਾਂ ਦੇ ਵਿਖਿਆਨਾਂ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਿੰਧ ਘਾਟੀ ਦੀ ਸੱਭਿਅਤਾ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆਧੁਨਿਕ ਵਿਸ਼ਵ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਯੁੱਗ ਤੀਕਰ ਇਹ ਧਰਤੀ ਦੂਰ ਦੁਰਾਡੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀਆਂ, ਵਿਦਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਯਾਤਰੂਆਂ ਨੂੰ ਆਕਰਸ਼ਕ ਕਰਦੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਿੱਟੇ ਵਜੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ […]

ਨਹੀਂ ਰੀਸਾਂ ਪੰਜਾਬੀਏ ਤੇਰੀਆਂ…

ਪ੍ਰੋ. ਅੱਛਰੂ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਚਾਲ਼ੀ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਲੰਮੇ ਅਰਸੇ ਦੇ ਅਧਿਆਪਨ ਦੌਰਾਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼੍ਰੇਣੀਆਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਪੜ੍ਹਾਉਂਦਿਆਂ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਥਤਿੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਮੇਰੀ ਕਰਮ-ਭੂਮੀ ਨਿਰੋਲ ਪੇਂਡੂ ਪਿਛੋਕੜ ਵਾਲੀ ਸੀ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਵਿਚ ਹੱਥ ਅਕਸਰ ਤੰਗ ਹੀ ਹੁੰਦਾ ਸੀ। ਕਦੇ ਕਿਸੇ ਦਾ ਉਚਾਰਣ ਵਿਗੜ ਜਾਂਦਾ ਅਤੇ ਕਦੇ […]

Twitter Feed

Twitter feed is not available at the moment.

EMAIL NEWSLETTER

Signup to receive regular updates and to hear what's going on with us.

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

TAGS

Academics Activities Agriculture Areas of Study Art and Culture Book Reviews Books & Publications Communism Conferences & Seminars Discussions Enviourment General Governance & Politics Icons of Punjab International Perspectives Media National Perspectives News Religious Studies Resources Science Social & Cultural Studies Stories & Articles Technology Uncategorized Videos

Footer

About Us

The Punjab Pulse is an independent, non-partisan think tank engaged in research and in-depth study of all aspects the impact the state of Punjab and Punjabis at large. It strives to provide a platform for a wide ranging dialogue that promotes the interest of the state and its peoples.

Read more

Follow Us

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

Copyright © 2023 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive