• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Our Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General
You are here: Home / Stories & Articles / शहीदी सप्ताह : तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा…”

शहीदी सप्ताह : तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा…”

December 23, 2022 By Guest Author

Share

In the Service of Guru Gobind Singh Ji on Twitter: "Guru Gobind Singh Ji  along with Chaar Sahibzaade and Mata Gujri Ji at Sirsa.  http://t.co/Ha2ft8wxmC" / Twitter

21 दिसम्बर 1704…

छह महीने से पड़े मुगलों के घेरे को तोड़कर अपनी 400 की फौज के साथ गुरु गोविन्द सिंह निकल गए थे। वहाँ से निकलने के बाद सबको सिरसा नदी को पार करना था। जाड़े की भीषण बरसात के कारण उफनती हुई नदी, और रात की बेला! आधे से अधिक लोगों को नदी लील गयी। जो बचे वे तीन हिस्सों में बंट गए। एक हिस्से में गुरुजी की दोनों पत्नियां और कुछ सिक्ख, दूसरे हिस्से में दो छोटे साहबजादों के साथ गुरुजी की माता गुजरी देवी जी और तीसरे हिस्से में गुरुजी के साथ उनके दो बड़े साहबजादे और 40 और सिक्ख।

43 सिक्खों का काफिला भागता दौड़ता एक छोटे से गाँव चमकौर पहुँचा और वहाँ एक कच्ची हवेली में शरण ली। उधर मुगल सेना को पता चला कि गुरुजी निकल गए तो पीछे दौड़ी। अगले दिन 22 दिसम्बर को मुगलों की फौज चमकौर में थी। बजीर खान की सरदारी में लाखों की फौज गुरुजी को जीवित या मृत पकड़ने के लिए पागल थी।

लाखों की मुगल सेना, 43 सिक्ख! भूल जाइए युद्ध को, बस इतना याद रखिये कि सिक्खों में 36 मरे और मुगलों में लगभग सब! आश्चर्य होगा न? आश्चर्य का नाम ही गुरु गोविंद सिंह जी था। मध्यकालीन भारत के हिन्दुओं ने जो जो किया है वह आश्चर्य ही है। हजारों सैनिकों के बीच में 5-5 सिक्खों का जत्था निकलता था और लगभग सबको मारकर बलिदान होता था। 18 वर्ष के साहबजादे अजीत सिंह जी और 14 वर्ष के साहबजादे जुझार सिंह जी भी अपने जत्थों के साथ निकले और बिना घबड़ाये हजारों को काट कर स्वयं का बलिदान दे दिया। आसमान रो रहा था, और हवेली की छत से अपने बेटों के अद्भुत शौर्य देखकर पिता गर्व से खिल रहा था।

Sahibzada 'Ajit Singh' and 'Jujhar Singh' at the ' by Pen-Tacular-Artist on  DeviantArt

जब केवल दस बचे थे तो सबने कहा, आप निकलिए गुरुजी! पंथ के लिए आपका निकलना आवश्यक है। लाशों के बीच निकलते भाई दया सिंह जी ने कहा, गुरुजी रुकिये! तनिक साहबजादे के शव को अपनी चादर से ढक दूँ।

गुरुजी ने कहा, तुम्हारे पास छत्तीस चादरें हैं? अगर मेरे छत्तीस साहबजादों के शव पर चादर डाल सकते हो तो डाल दो, नहीं तो साहबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह के शव भी अन्य सिक्खों की तरह खाली ही रहेंगे। इस मिट्टी को याद रहना चाहिए कि उसके लिए उसके बच्चों ने कैसी कुर्बानी दी है।

पाँच दिनों बाद गुरुजी को पता चला, माता गुजरी के साथ गए दोनों छोटे साहबजादों को मुगलों ने पकड़ लिया था और वे सरहिंद के नवाब के यहाँ कैद थे…

ज़ोरावर ज़ोर से बोले, फतेहसिंह शोर से बोले, रखो ईटें और गारे, चुनो दीवार  हत्यारे ⋆ Making India

नवाब ने कचहरी में छोटे साहबजादों से बार-बार कहा, ” धर्म बदल लो तो जान बख्स दी जाएगी… 7 वर्ष के जोरावर सिंह जी और 5 वर्ष के फतेह सिंह बार-बार उनकी बात काट कर कहते रहे- “जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल…” क्रुद्ध नवाब ने उन्हें ठंडे बुर्ज में कैद कर दिया, जहां उनके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था।

कई तरह की यातनाएं और प्रलोभन देने के बाद भी जब दोनों छोटे बच्चे नहीं टूटे तो अगले दिन उन्हें दीवार में चुनवा देने का हुक्म दिया गया। दीवार में चुनवाने का मतलब जानते हैं? बच्चों को खड़ा कर उनके चारों तरफ मसाले से ईंट थाप दी गयी। बच्चे मरे पर डरे नहीं… दीवार गर्दन तक पहुँची तब तक दोनों बेहोश हो गए थे। फिर उन्हें बाहर निकाल कर बड़ी क्रूरता से उन छोटे बालकों का तेजधार हथियार से गला  काट दिया गया।

छोटे साहबजादों के बलिदान ने पिता का हृदय तोड़ दिया… सात दिनों के अंदर राष्ट्र के लिए अपने चारों बेटों की बलि दे चुके पिता देर तक शून्य में देखते रहे। किससे कहें, क्या कहें….

बहुत देर बात मुख से कुछ शब्द फूटे, ” ईश्वर! तू देख रहा है न? तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा…”

Chaar Sahibzaade Drawing || ES creative Arts #shorts #shortvideo - YouTube

सर्वेश तिवारी श्रीमुख

गोपालगंज, बिहार।


Share
test

Filed Under: Stories & Articles

Primary Sidebar

News

ਮੰਗਾਂ ਖ਼ਾਤਰ ਸਫ਼ਾਈ ਸੇਵਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਲਾਇਆ ਕੌਂਸਲ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ

September 22, 2023 By News Bureau

ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਆਖਰੀ ਚਿਤਾਵਨੀ

September 22, 2023 By News Bureau

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਕਿਲ੍ਹੇ ਦਾ ਖੁਰਦਾ ਜਾ ਰਿਹੈ ਵਜੂਦ

September 22, 2023 By News Bureau

चीन में होने वाली एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों का चयन

September 22, 2023 By News Bureau

श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाया बटाला शहर

September 22, 2023 By News Bureau

Areas of Study

  • Governance & Politics
  • International Perspectives
  • National Perspectives
  • Social & Cultural Studies
  • Religious Studies

Featured Article

ज्ञानवापी का समाधान, अपने स्वार्थ के लिए बहकाने वाले नेताओं से सावधान रहे मुस्लिम समाज

August 4, 2023 By Guest Author

किसी के लिए भी समझना कठिन है कि मुस्लिम पक्ष इसके समर्थन में क्यों नहीं कि ज्ञानवापी परिसर का सर्वे पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करे? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है लेकिन समय की मांग है कि निर्णय जल्द सामने आए। वाराणसी में जिसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जा रहा […]

Academics

ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਪਰਵਾਸ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ’ਤੇ ਅਸਰ

ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਰਤਾਰੇ ਨੂੰ ਸਮਝਣ ਲਈ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਸਾਰੇ ਪੱਖ ਵਿਚਾਰੇ ਜਾਣ। ਸਾਡੀ ਜਿ਼ੰਦਗੀ ਵਿਚ ਆਰਥਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ, ਸਭਿਆਚਾਰਕ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪਹਿਲੂ ਆਪਸ ਵਿਚ ਜੈਵਿਕ ਤੌਰ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਹ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਕਿਸੇ ਇੱਕ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਉਸ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਦੂਜੇ ਪਹਿਲੂਆਂ ਨੂੰ ਵਿਚਾਰਨ ਬਗੈਰ […]

अब साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर अहम घोषणा

शिक्षा मंत्रालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव कर रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर एक अहम घोषणा की है। यह घोषणा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के क्रियान्वयन में की गयी है। जिसके मुताबिक अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. इसमें छात्रों के पास […]

एक देश-एक पाठ्यक्रम आवश्यक

पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तकों में परिवर्तन के पश्चात केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए कि सभी बोर्ड के विद्यार्थी यही पुस्तकें पढ़ें ताकि भिन्न-भिन्न बोर्ड द्वारा दी जाने वाली शिक्षा में व्याप्त अंतर एवं भेदभाव को दूर किया जा सके। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना संपूर्ण देश में एक शिक्षा […]

Twitter Feed

Twitter feed is not available at the moment.

EMAIL NEWSLETTER

Signup to receive regular updates and to hear what's going on with us.

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

TAGS

Academics Activities Agriculture Areas of Study Art and Culture Book Reviews Books & Publications Communism Conferences & Seminars Discussions Enviourment General Governance & Politics Icons of Punjab International Perspectives Media National Perspectives News Religious Studies Resources Science Social & Cultural Studies Stories & Articles Technology Uncategorized Videos

Footer

About Us

The Punjab Pulse is an independent, non-partisan think tank engaged in research and in-depth study of all aspects the impact the state of Punjab and Punjabis at large. It strives to provide a platform for a wide ranging dialogue that promotes the interest of the state and its peoples.

Read more

Follow Us

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

Copyright © 2023 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive