अमृतसर के मजीठा रोड थाने में देर रात हुए धमाके से अफरातफरी मच गई, जिसे लोगों ने ग्रेनेड हमला समझा। पुलिस जांच में पता चला कि यह धमाका थाने में खड़ी पीसीआर बाइक के पुराने टायर फटने से हुआ था।
15 जून, 2026 – अमृतसर : मजीठा रोड पर स्थित थाने में शनिवार देर रात हुए धमाके से वहां से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। धमाके से थाने के एक कमरे के शीशे चटक गए। धमाके को लोगों ने इसे ग्रेनेड हमला समझ अपने करीबियों को फोन पर इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी।
इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया तो पाया कि यह धमाका वहां खड़े पीसीआर के पुराने बाइक का टायर फटने से हुआ है।
शनिवार देर रात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार थाने से चंद कदमों की दूरी पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। थाने के पीछे मेडिकल कालेज और गुरु नानक देव अस्पताल के मरीजों के स्वजन व अन्य लोग भी वहां थाने के आगे से गुजर रहे थे। इसी दौरान थाने में जोरदार धमाका हुआ।
दैनिक जागरण