होटल का बिल नहीं चुका पाई शरीफ सरकार
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता के बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। शरीफ सरकार सेरेना होटल का बिल चुकाने में विफल रही, जिसके बाद होटल मालिक को बकाया राशि चुकानी पड़ी।
15 अप्रैल, 2026 – नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच हाला ही में इस्लामाबाद में हुई उच्चस्तरीय वार्ता के बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदिगी का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस होटल में वार्ता आयोजित हुई थी, उसका भुगतान पाकिस्तान सरकार समय पर नहीं कर पाई।
10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच इस्लामाबाद के प्रतिष्ठित सेरेना होटल में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता आयोजित की गई थी। लेकिन खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार इस आयोजन का बिल चुकाने में असफल रही। स्थिति इतनी असहज हो गई कि होटल प्रबंधन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
होटल मालिक ने चुकाया बकाया बिल
मामला बढ़ने पर होटल के मालिक, जो आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क से जुड़े हैं, उनको खुद आगे आकर बकाया राशि चुकानी पड़ी। इस घटना ने पाकिस्तान की प्रशासनिक और वित्तीय क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कूटनीतिक कोशिश पर पड़ा असर
यह वार्ता पाकिस्तान के लिए एक बड़ा अवसर थी, जिसमें वह खुद को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ के रूप में स्थापित करना चाहता था। लेकिन इस तरह की लापरवाही ने उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस घटना ने पाकिस्तान की विश्वसनीयता को कमजोर किया है।
दैनिक जागरण