सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप
आजाद किसान मोर्चा पंजाब ने 4 मई को राज्यभर के सभी टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। यह कदम बाढ़ प्रभावित धान किसानों को मुआवजा न मिलने और सरकार द्वारा वादाखिलाफी के विरोध में उठाया गया है।
01 मई, 2026 – मोगा : आजाद किसान मोर्चा (एकेएम) पंजाब ने घोषणा की है कि चार मई को पूरे पंजाब में सभी टोल प्लाजा बंद किए जाएंगे। यह निर्णय उन किसानों के समर्थन में लिया गया है, जिन्हें सरकार द्वारा 30 अप्रैल तक मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने वादाखिलाफी की है, जिसके चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी, लेकिन प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उधर पंजाब में पिछले कुछ दिनों से डगमगाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गांवों और शहरों में लग रहे अघोषित बिजली कटों के चलते न केवल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि इसका असर खेती और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी साफ देखने को मिल रहा है।
दैनिक जागरण