15 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन लौटाई, जानें शिमला समझौते से PAK ने क्या किया था हासिल
साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच भीषण जंग हुई थी, जिसमें पाकिस्तान बुरी तरह से हार गया और एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ। इस जंग में भारत ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिक पकड़ लिए थे, जिन्हें बाद में शिमला समझौते के तहत छोड़ दिया गया। आज इस समझौते को 54 साल पूरे हो गए हैं।
03 जुलाई, 2026 – नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के भयानक युद्ध (1971) के ठीक एक साल बाद 2 जुलाई 1972 को दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ, जिसे शिमला समझौता कहा जाता है। तब भारत में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं, जबकि पाकिस्तान की तरफ से जुल्फिकार अली भुट्टो नेगोशिएशन किया। इस समझौते के साथ ही बांग्लादेश एक देश के रूप में दुनिया के सामने आया।
भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल
शिमला समझौते को आज 54 साल पूरे हो चुके हैं। आइए इस बीच हम आपको बताते हैं कि आखिर ये समझौता था क्या और इसमें किस पार्टी को क्या मिला। दरअसल, 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच जो जंग हुई, उसमें पाकिस्तान को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पहले जो भूभाग पूवी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था, वह जंग में पाकिस्तान के हारने के बाद एक नया राष्ट्र बांग्लादेश बन गया।
तनाव कम करने के लिए हुआ समझौता
भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तान को हराने के साथ-साथ पूरे 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बना लिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था, जिसे कम करने की कोशिशें लगातार हो रही थीं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच शिमला समझौता हुआ।
- शिमला समझौते के तहत ही दोनों पक्ष सभी विवादों को द्विपक्षीय चर्चा के जरिए सुलझाने पर सहमत हुए। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ये बात मानी की इस मुद्दे में किसी तीरसे पक्ष की कोई मध्यस्थता नहीं होगी।
- 1971 में भारत-पाकिस्तान की जंग के बाद ही बनाई गई युद्धविरा रेखा यानी नियंत्र रेखा (LOC) को मान्यता दी गई।
- भारत और पाकिस्तान ने तब तनाव को खत्म करने और दोस्ती के साथ-साथ एक दूसरे का सहयोग करने का संकल्प लिया था।
- दोनों देशों ने एक दूसरे की संप्रभुत-अखंडता और इंटरनल मेटर का हमेशा सम्मान करने का वचन दिया था।
- भारत के पास पाकिस्तान के 93 हजार सैनिक थे, इन युद्धबंदियों को पाकिस्तान को सही सलामत वापस कर दिया गया था।
- भारत के पास पाकिस्तान की 15 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन थी, जिसे भारत ने पाकिस्तान को लौटा दिया था।
नवभारत टाइम्स