Haryana village name changed : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आपत्तिजनक नाम से जाने वाले गांवों का नाम को बदलने का सिलसिला जारी है। हरियाणा सरकार अब तक प्रदेश के 27 गांवों का नाम बदल चुकी है। अब यह गांव बदले हुए नामों से जानी जाते है। इसमें अधिकतर गांवों का नाम हिंछू बाहुल्य होने के बावजूद मुस्लिम या आपत्तिजनक था।
इन ग्राम पंचायतों द्वारा लगातार नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा जा रहा था, लेकिन पहले तो मनोहरलाल की सरकार ने 18 गांवों का नाम बदला। इसके बाद नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से नौ गांवों के नाम को बदला जा चुका है।
प्रदेश में गांवों के नाम बदलने का सिलसिला वर्ष 2015 में तब शुरू हुआ, जब फतेहाबाद के गंदा गांव की 12 वर्षीय छात्रा हरप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। इसमें छात्रा ने कहा था कि उसके गांव का नाम ऐसा है कि उसको किसी को बताने में भी शर्म आती है। इसलिए उसके गांव का नाम बदला जाए। बाद में इस गांव का नाम बदलकर अजीतनगर कर दिया था।
इसके बाद से हरियाणा सरकार ने गांवों के नाम बदलने का अभियान चलाया और जिन गांवा का विचित्र लग रहा था, उनके नाम को बदला गया। चुहड़पुर, गैंडाखेड़ा, कुतिया खेड़ी, दुर्जनपुर, लूला अहीर, किन्नर, लंढौरा और चमगेहड़ा के ग्रामीणों को शर्मनाक नामों से छुटकारा मिल चुका है। ऐसे में तक 11 साल में 13 जिलों के 27 गांवों का नाम बदल चुका है।
इसमें सबसे ज्यादा गांवों के नाम यमुनानगर जिले में पांच, हिसार जिले में चार, जींद जिले में तीन, झज्जर, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, करनाल व गुरुग्राम में दो-दो गांवों के नाम बदले गए हैं। इसी तरह रोहतक, रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र में एक-एक गांव का नाम बदला गया है।
हरियाणा सरकार में इन गांवों के बदले नाम
जिला पुराना नाम नया नाम
झज्जर ईस्लामगढ़ छुछकवास
गुरुग्राम अकबरपुर नांगल नांगल हरनाथ
भिवानी दुर्जनपुर सज्जनपुर
सोनीपत मोहम्मदाबाद प्रेमसुख नगर
सोनीपत धनाना अलादादपुर शिव नगरी धनाना
यमुनानगर बिलासपुर व्यासपुर
यमुनानगर अलीपुरा आर्यपुरम
हिसार ढाणी गारण हंसनगर
झज्जर मोहम्मदपुर माजरा बिरहड़ माजरा
जिला पुराना नाम नया नाम
जींद पिंडारी पांडु पिडारा
जींद टोडी खेड़ी सरना खेड़ी
जींद गैंडखेड़ा गुरुकुल खेड़ा
जींद चुहड़पुर चांदपुर
हिसार किन्नर गैबी नगर
हिसार कुतिया खेड़ी वीरपुर
करनाल बाल रंगदान बाल राजपुतान
करनाल लंढौरा जयरामपुर
यमुनानगर खिजराबाद प्रताप नगर
यमुनानगर मुस्तफाबाद सरस्वती नगर
गुरुग्राम मोहम्मदहेड़ी ब्रह्मपुरी
गुरुग्राम गुड़गांव गुरुग्राम
महेंद्रगढ चमगेहड़ा देव नगर
रोहतक गढ़ी सांपला सर छोटू राम नगर
रेवाड़ी लूला अहीर कृष्ण नगर
कुरुक्षेत्र अमीन अभिमन्युपुर
सिरसा सांघर सरिता बाबा भूमण शाह
फतेहाबाद गदा अजीत नगर
हरियाणा सरकार ने पिछले वर्षों में 13 जिलों के कुल 27 गांवों के नाम बदले हैं। यह सिलसिला वर्ष 2015 में फतेहाबाद के ‘गंदा’ गांव का नाम बदलकर ‘अजीत नगर’ करने के साथ शुरू हुआ था।
प्रमुख बदले गए गांवों की सूची इस प्रकार है:
बदले गए गांवों के पुराने और नए नाम
- गंदा (फतेहाबाद) — अजीत नगर
- किन्नर (हिसार) — गैबी नगर
- कुतिया खेड़ी (जिंद) — वीरपुर
- गंदा खेड़ी / गंदा खेड़ा (जिंद) — गुरुकुल खेड़ा
- चमगेहरा (महेंद्रगढ़) — देव नगर
- अलीपुरा (यमुनानगर) — आर्यपुरम
- ढाणी गारण (हिसार) — हंसनगर
- अकबरपुर नांगल (महेंद्रगढ़) — नांगल हरनाथ
- इस्लामगढ़ (झज्जर) — छुछकवास
- धनाना अलादादपुर (सोनीपत) — शिवनगरी
- मोहम्दाबाद (सोनीपत) — प्रेमसुख नगर
- बिलासपुर (यमुनानगर) — व्यासपुर
- दुर्जनपुर (भिवानी) — सज्जनपुर
- मोहम्मद हेड़ी (गुड़गांव/गुरुग्राम) — ब्रह्मपुरी
- अमीन (कुरुक्षेत्र) — अभिमन्युपुर
- मुस्तफाबाद (यमुनानगर) — सरस्वती नगर
जिला-वार बदले गए गांवों की संख्या
- यमुनानगर: 5 गांव
- हिसार: 4 गांव
- जींद: 3 गांव
- झज्जर, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, करनाल और गुरुग्राम: प्रत्येक में 2-2 गांव
- रोहतक, रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र: प्रत्येक में 1-1 गांव