CDS का ऐलान- 75% को 2 साल एक्सटेंशन-सैलरी भी बढ़ेगी, नौकरी पक्की
CDS Announcement Agniveer Extension: सीडीएस जनरल राजा सुब्रमणि ने कहा कि अग्निवीरों को 2 साल के एक्सटेंशन पीरियड में उन्हें ज्यादा मेहनताना मिलेगा और ज्यादा सेवा निधि भी मिलेगा। दो साल का कार्यकाल पाने वाले अग्निवीरों को प्रदर्शन के आकलन के आधार पर स्थायी पदों की पेशकश की जाएगी।
05 नवंबर, 2026 – नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। केंद्र ने अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने का ऐलान किया है। सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निवीरों को दो साल का और इंगेजमेंट पीरियड मिलेगा। इसके बाद आर्म्ड फोर्सेज में भी एनरोलमेंट किया जाएगा। दो साल का पीरियड पूरा होने के बाद ऑब्जेक्टिव सेलेक्शन प्रक्रिया के जरिए उन्हें सेना में भर्ती का मौका मिलेगा। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवीरों’ को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में फैसला
यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब करीब 18,000 अग्निवीरों को कुछ सप्ताह बाद सशस्त्र बलों से सेवामुक्त होना था। सीडीएस जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने कहा कि सभी अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में अपनी सेवा जारी रखने का अवसर दिया जाएगा। सीडीएस ने कहा कि यह अवसर उनके प्रदर्शन और उसके आकलन पर निर्भर करेगा। ‘अग्निपथ’ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती चार साल के कार्यकाल के लिए की गई थी। इसमें प्रावधान था कि इनमें से केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही नियमित सेवा में बरकरार रखा जाएगा।
अग्निवीरों को मिलेगा सेवा विस्तार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि आज का दिन भारतीय रक्षा बलों और हमारे ‘अग्निवीरों’ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है। जैसा कि आप जानते हैं, ‘अग्निपथ’ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी। उस समय यह बताया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा की जाएगी।
अग्निवीरों का पहला बैच अपना कार्यकाल पूरा करने के करीब
सीडीएस ने कहा कि अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है। इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है। जैसा कि आप जानते हैं, योग्यता के आधार पर 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाना है।
75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन
उन्होंने कहा कि पहले 75% अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौट जाएंगे। हालांकि, इस अपडेट की गई योजना के तहत, बाकी बचे 75 फीसदी अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल दिया जाएगा। इन दो साल के पूरा होने पर, जो भी इच्छुक होंगे, उन्हें एक तय चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल कर लिया जाएगा। इस योजना के ये चार मुख्य पहलू हैं।
सीडीएस का अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान
- कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए रास्ता बनाया है ताकि वे डिफेंस फोर्स में अब्जॉर्बर हो जाएं।
- मेरिट के हिसाब से 25 पर्सेंट को रेगुलर सैनिक बनाया जाएगा।
- बाकी 75 पर्सेंट को 2 साल का इंगेजमेंट पीरियड का ऑफर दिया जाएगा
- उसके बाद सभी को सिलेक्शन क्राइटेरिया के हिसाब से आर्म्ड फोर्सेस में अब्जॉर्बर किया जाएगा।
‘डिफेंस फोर्सेज में नियमित सेवा का भी मौका’
सीडीएस ने कहा कि कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए रास्ता बनाया है ताकि वे डिफेंस फोर्स में अब्जॉर्बर हो जाएं। मेरिट के हिसाब से 25 पर्सेंट को रेगुलर सैनिक बनाया जाएगा। बाकी 75 पर्सेंट को 2 साल का इंगेजमेंट पीरियड का ऑफर दिया जाएगा। इस तरह से 75 फीसदी अग्निवीरों को 2 साल एक्सटेंशन-सैलरी भी बढ़ेगी, नौकरी पक्की करने का मौका होगा।
नवभारत टाइम्स
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: अब 6 साल तक सेवा करेंगे अग्निवीर, सैलरी से लेकर परमानेंट नौकरी तक समझें नए नियम
केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की सेवा पूरी करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल देने का फैसला किया है। अब उन्हें छह साल तक सेवा करने, बढ़ा हुआ वेतन पाने और नियमित सैनिक बनने का एक और मौका मिलेगा। हालांकि, स्थायी नियुक्ति चयन प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर ही होगी।
अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन, अब क्या होगी सैलरी, सेवा निधि का क्या…. जानें सभी सवालों के जवाब
Agnipath Scheme: अग्निपथ स्कीम में बड़े बदलाव के तहत अब 25% अग्निवीर चार साल और 75% अग्निवीर छह साल बाद स्थायी सैनिक बन सकेंगे। दो साल के एक्सटेंशन में वेतन बढ़कर 48,500 रुपये तक होगा। हालांकि, वरिष्ठता, सेवा निधि, पेंशन और भर्ती के नियमों पर इसका असर पड़ेगा।
अग्निपथ योजना में ऐतिहासिक बदलाव, अब हर अग्निवीर होगा परमानेंट, 4 और 6 साल का मिला नया फॉर्मूला
अग्निपथ योजना में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों को सेना में परमानेंट होने का विकल्प दे दिया है। कैबिनेट में सेनाओं में भर्ती की अग्निपथ स्कीम से जुड़ा अहम फैसला लिया है। अब हर अग्निवीर को रेगुलर सैनिक के तौर पर सेना में स्थाई किया जाएगा। हालांकि 25 पर्सेंट अग्निवीरों को 4 साल बाद और बाकी 75 पर्सेंट अग्निवीरों को 6 साल के बाद स्थाई किया जाएगा। इससे पहले 75 पर्सेंट अग्निवीरों को 2 साल का एक्टेंशन दिया जाएगा। नवभारत टाइम्स ने अपने संडे के एडिशन में ये खबर ब्रेक की थी कि अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन देने की तैयारी की जा रही है।