• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आर-पार की लड़ाई शुरू

July 15, 2026 By News Bureau

Share

राजधानी की तरफ बढ़े हजारों प्रदर्शनकारी, आजादी का ऐलान?

Pok Protest: प्रदर्शनकारी नेताओं और पाकिस्तानी प्रशासन के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता पूरी तरह से नाकाम हो गई है। इसके बाद प्रदर्शनकारी संगठन के नेताओं ने एलान किया है कि ‘अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है अब सिर्फ प्रतिरोध होगा’।

15 जुलाई, 2026 – इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज PoK की कथित राजधानी मुजफ्फराबाद के लिए रैली निकाल रहे हैं और इस दौरान पाकिस्तान असेंबली से आजादी का ऐलान किया जा सकता है। PoK के रावलकोट में जहां ये प्रदर्शन हो रहा है वहां से जो वीडियो रात में आई हैं उसमें हजारों लोगों को देखा जा रहा है। सैकड़ों बच्चे भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

मौके से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बढ़ते तनाव के बीच यूनिफॉर्म पहने सैकड़ों स्कूली बच्चे अपने शिक्षकों और माता-पिता के साथ रावलकोट के ईदगाह मैदान में जमा हो गये हैं। वो सफेद झंडे लहरा रहे हैं और कब्जे वाले इलाके में पाकिस्तानी सेना की बेरहम कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को चेतावनी दे रखी है कि अगर बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
क्या पाकिस्तान असेंबली से आजादी का ऐलान करेगी JAAC?

JAAC ने आज मुजफ्फराबाद कूच करने का ऐलान कर रखा था और इसीलिए रैली में हजारों लोगों को देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारी अलग अलग क्षेत्रों से मुजफ्फराबाद के लिए मार्च शुरू कर चुके हैं। JAAC ने तीन दिन पहले पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि अगर उसकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो पाकिस्तान असेंबली से आजादी की मांग की जाएगी। पाकिस्तान सरकार ने मांगों को नहीं माना है इसीलिए आज इस बात पर नजर होगी कि क्या JAAC पाकिस्तान असेंबली से आजादी की घोषणा करती है या नहीं?

इस बीच यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया है। इसमें PoK और दुनिया भर में बसे कश्मीरी समुदाय के नेताओं, पत्रकारों और सिविल सोसाइटी के लोगों को संबोधित किया गया। इसका मकसद कब्जे वाले इलाके में पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से मानवाधिकारों के उल्लंघन, जारी घेराबंदी और शांतिपूर्ण नागरिकों पर की जा रही बेरहम कार्रवाई पर चर्चा की गई है।

UKPNP ने पाकिस्तानी अधिकारियों से मांग की है कि वे तत्काल बेरहम बल प्रयोग, मनमाने ढंग से गिरफ्तारी और लोगों को जबरन गायब करने का सिलसिला बंद करें। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करें और उन्हें कोर्ट के सामने पेश करें। इसके अलावा 5 जून के बाद मारे गए लोगों के शव बिना किसी शर्त के वापस सौंपना सुनिश्चित करें।

PoK में ‘आर-पार’ की जंग का एलान

प्रदर्शनकारी नेताओं और पाकिस्तानी प्रशासन के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता पूरी तरह से नाकाम हो गई है। इसके बाद प्रदर्शनकारी संगठन के नेताओं ने एलान किया है कि ‘अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है अब सिर्फ प्रतिरोध होगा’। आंदोलनकारियों ने सरकार से किसी भी तरह के संवाद को बंद करके मुजफ्फराबाद विधानसभा की ओर बढ़ने का फैसला किया है।

भारी सुरक्षा बल और रेंजर्स की तैनाती

प्रदर्शनकारियों के मार्च को मुजफ्फराबाद पहुंचने से रोकने के लिए पाकिस्तानी हुकूमत ने पूरे क्षेत्र की किलेबंदी कर दी है। 17,500 से ज्यादा अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों (पाकिस्तानी रेंजर्स) को मुजफ्फराबाद और उसके प्रवेश द्वारों पर तैनात किया गया है। मुजफ्फराबाद को जोड़ने वाले सभी मुख्य राजमार्गों और रास्तों को बड़े-बड़े बैरिकेड्स, कटीले तारों और कंटेनरों से ब्लॉक कर दिया गया है।

मार्च से ठीक पहले हिंसक झड़पें और मौतें

आज यानि 15 जुलाई को होने वाले मार्च से ठीक पहले कल (मंगलवार) पुंछ, रावलकोट और सुधनोती जिलों में भारी हिंसा हुई है। रावलकोट बस स्टैंड और सुधनोती में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने आंसू गैस के गोले दागे और अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 8 से 9 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है। इसके बाद रैली में और भारी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पाकिस्तान ने ब्लैकआउट और शहर बंद किया

पाकिस्तान सरकार ने मुजफ्फराबाद पहुंचने वाले रास्तों और उसके करीबी इलाकों में मोबाइल इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी गई ताकि प्रदर्शनकारी एक-दूसरे से संपर्क न कर सकें। इसके बावजूद अवामी एक्शन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य रास्तों पर धरना देकर पाकिस्तान की मुख्य भूमि से जोड़ने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है। बाजार और परिवहन पूरी तरह से ठप हैं।

इस बार के मार्च की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्थानीय महिलाओं और स्कूली बच्चों ने रिकॉर्ड संख्या में हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो में महिलाएं और बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों, भारी टैक्स और आटे-बिजली की महंगाई के खिलाफ नारे लगाते हुए मुजफ्फराबाद की तरफ बढ़ रहे हैं।

नवभारत टाइम्स


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

Delhi BJP Protests Outside AAP Office

July 30, 2026 By News Bureau

ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਡਟੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕ, ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਲੱਗੇ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ

July 30, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • High Court seeks Punjab’s status report on alleged illegal mining in Jalandhar, Moga, Ludhiana
  • Delhi BJP Protests Outside AAP Office
  • ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਡਟੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕ, ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਲੱਗੇ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ
  • Punjab ; ਅਸਮਾਨੀ ਚੜ੍ਹੇ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਦੇ ਭਾਅ
  • ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮਾਂ ‘ਚ ਹੀਰੋ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਗਾਇਕ ਹੀ ਕਿਉਂ?

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive